Rain Alert: पंजाब में झमाझम बारिश, किसानों के लिए जारी हुई चेतावनी, पढ़ें...

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 08:29 AM (IST)

पंजाब डस्कः पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 8 और 9 अक्टूबर को पंजाब-हरियाणा के कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट है। साथ ही किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

Rain Alert: पंजाब में बारिश की चेतावनी, जानें कब और कैसे रहेगा मौसम का हाल  - rain alert in punjab-mobile

बता दें कि मानसून ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों को अलविदा कह दिया है। इन इलाकों में मानसून में रिकार्ड बारिश हुई। इसके साथ ही मानसून खत्म होने के बाद अक्टूबर में तापमान में लगातार बढ़ावा हो रहा है। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। अक्टूबर का महीना होने के बावजूद पंजाब के लोग गर्मी का मौसम खत्म होने का इंतजार कर रहे है। 
 

फसल को हुआ नुकसान 
वहीं गत रात तेज हवा और हल्की बारिश से जहां लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवा और तूफान से धान की फसल को नुक्सान हुआ है। आईृ आंधी-तूफान के कारण पकी हुई धान की फसल खेतों में बुरी तरह गिर गई, जिससे फसल की पैदावार पर असर पड़ेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News