पंजाब में 2 दिन होगी बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड, मौसम को लेकर Alert जारी

punjabkesari.in Friday, Mar 07, 2025 - 03:23 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार राज्य में 10 और 11 मार्च को कुछ हिस्सों में हलकी बारिश हो सकती है। 

पंजाब में अगले 24 घंटों के लिए मौसम को लेकर Alert जारी, सोच-समझ कर निकले घर  से बाहर - punjab rain alert-mobile

पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा उक्त जानकारी सांझी की गई है। विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में ऐसा मौसम बनेगा पर ज्यादा मजबूत नहीं है। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं हलकी बारिश हो सकती है, जिससे किसानो को काफी लाभ मिल सकता है। कहा जा रहा है कि तापमान में सिर्फ एक से 2 डिग्री ही बढ़ावा दर्ज किया जा सकता है।

पंजाब में बारिश को लेकर आई नई Update, 23 तारीख तक मौमस विभाग ने जारी की  चेतावनी - rain alert punjab-mobile


बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार करने का अंदाजा लगाया गया था। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिक से अधिक तापमान 2.7 डिग्री सैल्सियस बढ़ा है। कहा जा रहा था कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो रहा है, जिस कारण पहाड़ों में स्थिति आम हो रही है। इसी कारण पंजाब में तापमान लगातार बढ़ता देखने को मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News