पंजाब में तेज तूफान के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों में Orange Alert, पढ़ें Weather Update

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 12:07 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में आज सुबह से कई जिलों में हल्की बारिश होने से मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने आज और कल राज्य में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

इन जिलों में  बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट
विभाग के अनुसार 7 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, मानसा, बरनाला, बठिंडा, मोगा, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, रूपनगर, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की भी चेतावनी दी गई है।

 11 अप्रैल से होगा नया पश्चिमी विक्षोभ Active 
मौसम विभाग ने आगे की भविष्यवाणी करते हुए बताया कि 9, 10 और 11 अप्रैल को राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है और इस दौरान कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि 11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की आशंका है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News