पंजाब में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 01:20 PM (IST)

जालंधर (पुनीत): पंजाब में लोग उसम भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं। वहीं राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 4 दिनों में अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विभाग द्वारा पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

बारिश का असर तापमान पर भी देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जबकि तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों में दोनों राज्यों के ज़्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने, रुक-रुक कर बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि आज सुबह जालंधर सहित दोआबा व माझा के कई इलाकों में बारिश हुई है और लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत मिली है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News