सुर्खियों में पंजाब की एग्रीकल्चर University, इस अवार्ड में मारी बाजी

punjabkesari.in Thursday, Mar 20, 2025 - 09:15 PM (IST)

लुधियाना : PAU के कीट विज्ञान विभाग की विशेषज्ञ डॉ. पुष्पिंद्र कौर बराड़ को हाल ही में हुए राष्ट्रीय सेमिनार में सर्वोत्तम पेपर प्रस्तुति पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें पी.ए.यू. के ही कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मौसम वैज्ञानिकों की एसोसिएशन के लुधियाना चैप्टर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के दौरान प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने टमाटर की फसल संबंधी पेपर प्रस्तुत किया। यह पेपर डॉ. पुष्पिंद्र बराड़, रीतिमा बांसल, कौशिक मंडल और स्मृता शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से लिखा गया था।

पी.ए.यू. के उपकुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल, निदेशक शोध डॉ. अजमेर सिंह ढट्ट और कीट विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मनमीत बराड़ भुल्लर ने वैज्ञानिक को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News