एक बार फिर से 2 घंटे के लिए बंद रहेंगे पंजाब के बस स्टैंड, जानें कब और क्यों?

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 04:24 PM (IST)

चंडीगढ़ : राज्य में पनबस और पी.आर.टी.सी. कर्मचारी एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार खिलाफ बिगुल बजाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 13 जुलाई को पंजाब के सभी बस स्टैंड 2 घंटे के लिए बंद रखे जाएंगे। इससे पहले 11 जुलाई को रोडवेज कर्मी गेट रैली रैली करेंगे। बता दें कि कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने और पक्का करने जैसी मांगों को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब न मिलने की वजह से एक बार फिर पनबस व पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने पंजाब सरकार खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

बता दें कि 2 घंटे की हड़ताल करके पंजाब सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने का प्रयास किया जाएगा। अगर फिर भी सरकार के सिर पर जूं न रेंगी तो फिर चक्का जाम करके राज्य स्तर का संघर्ष शुरू कर दिया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि पनबस के किसी भी ठेका कर्मचारी को पक्का नहीं किया जा रहा है। वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News