पंजाब के लोगों के लिए चिंताजनक खबर! Shocking Report आई सामने

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 09:56 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य में पशुओं की संख्या एक दम से कम होने लगी है। इनमें भैंसों की संख्या बहुत कम पाई गई है। पशुधन की रिपोर्ट के मुताबित जहां साल 2019 में 40 लाख के करीब भैंसे थी, वहीं अब इस समय पंजाब में सिर्फ 34.93 लाख भैंसे रह गई है। 

यह भी बता दें कि साल 1992 के दौरान भैंसों की यह गिनती 60.08 लाख थी। पशुपालन विभाग की 21वीं पशुधन गणना के अनुसार कुल पशुधन में 5.78 लाख की गिरावट दर्ज की गई है। लगभग 3 दशकों में भैंसों की संख्या में लगभग 25 लाख की कमी आई है। लगभग 3 दशकों में भैंसों की संख्या में लगभग 25 लाख की कमी आई है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में कुल पशुधन घटकर सिर्फ 68.03 लाख रह गया है, जो साल 2019 में 73.81 लाख था। 

विशेषज्ञों के अनुसार, भैंसों की संख्या में कमी का कारण भैंस पालने की लागत में वृद्धि है। अब आम पशुपालकों में भैंस पालने और उन्हें बेचने का चलन कम हो गया है और भैंस के दूध का कारोबार ज्यादा है ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News