पंजाबी सिंगर जॉर्डन संधू की सुरक्षा वापसी पर सुखपाल खैरहा ने उठाए सवाल, बोले- कोई नुकसान होता है तो...

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 05:06 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार द्वारा मशहूर पंजाबी सिंगर जॉर्डन संधू की सुरक्षा वापिस ली गई है। इसे लेकर पंजाब कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरहा ने ट्वीट कर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ''मुझे हैरानी है कि भगवंत मान सरकार पंजाबी सिंगर्स और एक्टर्स की सिक्योरिटी क्यों वापस ले रही है, खासकर जॉर्डन संधू की, जिन्होंने आर्ट और म्यूज़िक से पंजाब को गर्व महसूस कराया है। यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि पंजाबी सिंगर्स और एक्टर्स हमेशा गैंगस्टरों की हिट लिस्ट में रहते हैं और सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या एक्सटॉर्शन और मर्डर का बहुत नया उदाहरण है! मैं गिप्पी ग्रेवाल जैसे जाने-माने पॉपुलर एक्टर की सिक्योरिटी वापस लेने की भी निंदा करता हूं। अगर इन आर्टिस्ट्स को कोई नुकसान होता है तो आम आदमी पार्टी सरकार और पंजाब पुलिस जिम्मेदार होंगे।  

बता दें कि पंजाबी सिंगर जॉर्डन संधू को गैंगस्टरों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें फोन पर मिली धमकी में कहा गया है कि अगर वह घर से बाहर निकले तो गोलियां मार दी जाएंगी। इसी बीच उनकी सुरक्षा वापिस लेना कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। वहीं उनके परिवार और चाहने वालों में भी दहशत का माहौल है।   

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News