पंजाब SIR की Draft Voter List हुई जारी: आपका Vote कटा या नहीं... ऐसे करें चेक
punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 01:17 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) का फर्स्ट राउंड पूरा हो गया है और चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी कर दी है। चुनाव आयोग का आधिकारिक पोर्टल पर आप घर बैठे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट से आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में हैं या नहीं।
ऐसे करें चेक ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम
लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको CEO पंजाब की अधिकारिक वेबसाइट www.ceopunjab.gov.in पर जाएं जहां आपको 3 अहम लिंक मिलेंगे। इनमें DRAFT ROLL 2026, ASDD LIST, SEARCH LIST SIR 2003 मिलेंगे जहां पर आपना नाम चेक कर सकते हैं। आईए जानें पूरा जानकारी-
- DRAFT ROLL 2026- इस पर क्लिक करके आप चेक कर सकते हैं कि आपका नाम नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है।
- अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें। इसके बाद अपना कैप्चा भरें।
- पार्ट नंबर के हिसाब से वोटर लिस्ट की PDF डाउनलोड करें।
- डाउनलोड PDF में आप अपना नाम और वोटर डिटेल चेक कर सकते हैं।
- अगर आपको अपना बूथ नंबर या फिर पार्ट नंबर नहीं पता है तो आप चुनाव आयोग के अधिकारिक पोर्टल www.voters.eci.gov.in पर जाकर Search your name it Voter List विकल्प पर जाएं।
- EPIC नंबर यानी वोटर ID नंबर पर राज्य चुनें।
ASDD LIST- इस लिंक पर क्लिक करने पर आपको उन लोगों के बारे में जानकारी मिलेगी जिनके वोटर लिस्ट से हटाया गया है।
- List में अपना EPIC नंबर डालकर चेक करें।
- नाम न मिलने पर वहां पर Unidentified जानकारी दिखाई देगी।
SEARCH LIST SIR 2003- यहां पर आपको पुरानी वोटर लिस्ट मिलेगी। इसमें 2003 की लिस्ट में नाम खोजा जा सकता है।
नाम कटा गया तो Form-6 भरें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अगर अपका नाम नई ड्राफ्ड लिस्ट-2026 से कट गया है तो आप Form-6 भरकर नाम शामिल करने का दावा कर सकते हैं। इस फार्म को आप लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह भरकर जमा करवा सकते हैं। इसे आप 12 सितंबर तक जमा करवा सकते हैं। वहीं 16 अगस्त को बूथ लेवल पर कैंप लगाए जाएंगे, जहां आपक ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं। अगर वहां पर नाम नहीं मिलता तो उसी समय आपका Form-6 भरकर जमा किया जाएगा।
कहां जमा करने होंगे फॉर्म और दस्तावेज?
वोटर SIR से जुड़े फॉर्म और जरूरी दस्तावेज अपने मतदान केंद्र के BLO पास जमा कर सकते हैं। SIR अभियान के दौरान लगाए जाने वाले विशेष कैंपों में भी BLO मौजूद रहेंगे। या फिर तहसील या SDM कार्यालय की चुनाव शाखा अथवा ERO/AERO कार्यालय में भी आवेदन जमा किया जा सकता है। ऑफलाइन फॉर्म जमा करते समय संबंधित अधिकारी या BLO से रसीद जरूर लें। रसीद पर दर्ज रेफरेंस नंबर के जरिए बाद में आवेदन का स्टेटस चेक किया जा सकता है।
ऑनलाइन ड्राफ्ट सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा Voter Helpline App के जरिए भी मतदाता अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर भरने पर आपको एक OTP आएगा। इसके बाद आप रजिस्टर करके लॉगिन कर सकते हैं। फिर फार्म-6 सेक्शन में जाकर News Registration for General Electors चयनित करें। अपना राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र, वर्तमान पता और अपनी व्यक्तिगत जानकारी। फोटो, उम्र और निवासी से जुड़े दस्तावेज। फिर फार्म सबिमट कर दें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

