Punjab: एक बार फिर  BJP व कांग्रेस को लगा झटका, इन नेताओं ने थामा AAP का दामन

punjabkesari.in Monday, May 20, 2024 - 03:20 PM (IST)

लुधियाना : लोकसभा चुनावों के चलते पंजाब राजनीति गरमाई हुई। इसी बीच पार्टियों में दलबदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस दौरान लुधियाना से कांग्रेस व भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी मुताबिक, आज लुधियाना दौरा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों पार्टियों को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस महिला विंग की जिला प्रधान मनीषा कपूर व भाजपा जिला मोर्चा अनवर हुसैन, असरार तरीन को आम आदमी पार्टी में शामिल किया है।

गौरतलब है कि आज सी.एम. मान लुधियाना पहुंचे और इस दौरान वह लुधियाना से 'आप' उम्मीदवार पराशर पप्पी के हक में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने चुनाव प्रचार से पहले ही कांग्रेस व भाजपा को झटका दे दिया। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News