पंजाब विधान सभा चुनावः भगवंत मान ने रिश्तेदार के नाम पर चन्नी पर कसा तंज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 12:21 PM (IST)

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के प्रधान और मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी पर शाब्दिक हमले किए हैं। भगवंत मान ने कहा अपने आप को गरीब कहने वाले मुख्यमंत्री चन्नी के पास करोड़ों रुपए हैं। भगवंत मान ने कहा कि चन्नी ने खुद कहा कि वह अपने रिश्तेदारों पर ध्यान नहीं दे सके  जिस करके ऐसा हुआ है। इसीलिए जो मुख्यमंत्री अपने रिश्तेदारों पर नजर नहीं रख सकता, वह पंजाब पर नजर कैसे रख सकता है।

यह भी पढ़ेंः CM चन्नी के भांजे की कोर्ट में पेशी, ई.डी. कर सकती है यह मांग

मुख्यमंत्री का चेहरा देख कर वोट डालने वाले राहुल गांधी के बयान पर भगवंत मान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बार चेहरा देख कर वोट डालनी चाहिए, कि क्या कौन सही है। इस बार लोग अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट डालेंगे कि कौन उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकता है।

यह भी पढ़ेंः सुखबीर बादल की बेटी हरकीरत ने संभाली कमान, उतरी पिता के हक में

भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 5 वर्षों में दो भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री पंजाब को दिए हैं। सत्ता में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपने महल के दरवाजे साढ़े चार साल लोगों के लिए कभी नहीं खोले। दूसरा 111 दिन के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री बने चन्नी, उनके भांजे के पास करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं। भगवंत मान ने कहा कि चन्नी के भांजे ने यह बात मान ली कि उन्होंने यह पैसे ट्रांसफर करने और रेत को ले कर लिए थे। मान ने कहा कि जो मुख्यमंत्री पोस्टों की बदली करने के लिए करोड़ों रुपए ले रहा है,  वह पंजाब के बच्चों का भविष्य कैसे सवार सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News