Weather Update: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 15 सितंबर तक बारिश का Alert
punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 08:45 AM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर और रूपनगर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
विभाग के अनुसार, 13, 14 और 15 सितंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पंजाब में पठानकोट और गुरदासपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को बारिश और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

