पंजाब मौसम Update: तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का Alert, यहां जानें अपने शहर का हाल

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 12:50 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। दरअसल, राज्य में ठंडी हवाओं से मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। क्योंकि पिछले दिनों रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तापमान को ठंडा कर दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।

 8 अप्रैल तक  बारिश का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ केंद्र ने आज से 8 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज मौसम विभाग के मुताबिक 22 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। विशेष रूप से 8 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा है। 

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
वहीं 14 जिलों अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बर्नाला, मानसा और संगरूर में तेज हवाओं के साथ बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है और राज्य में ‘येलो अलर्ट’ जारी रहेगा। इसका असर लोगों पर राहत देने वाला भी होगा, क्योंकि गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस मौसम बदलाव को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और बारिश व तेज हवाओं के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News