पंजाब में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 17 और 18 फरवरी को बारिश के आसार
punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 06:13 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में रोजाना खिल रही धूप के कारण तापमान में वृद्धी दर्ज की जा रही है और दिन के समय गर्मी महसूस होती है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा ताजा जानकारी सांझा की गई है। विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम बदलेगा और तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। जिस वजह से 17 फरवरी से पंजाब में बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने 18 तारीख को भी बारिश की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि 17 और 18 फरवरी को फाजिल्का, बठिंडा, गुरदासपुर, मुक्तसर और पठानकोट में हल्की बारिश हो सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

