Weather: पंजाब के मौसम को लेकर आई नई Update, अगले 72 घंटों के लिए जारी हुआ Alert
punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 08:13 AM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश पड़ने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में जल-स्तर बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़-अंबाला में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश व बाढ़ की संभावना को लेकर आगामी 72 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब के फिरोजपुर सहित कई इलाके बाढ़ की चपेट में चल रहे हैं व कई सीमावर्ती गावों में पिछले 2-3 दिनों से सतलुज दरिया में पानी का बहाव बेहद तेज चल रहा है। इसी बीच बारिश के चलते खतरा और बढऩे के आसार बन रहे हैं। मंगलवार शाम को पंजाब के पठानकोट, रोपड़, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, चंडीगढ़ सहित आस-पास के जिलों में बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई।
मौसम विज्ञान केन्द्र चंडीगढ़ द्वारा पंजाब के 12-13 जिलों में 23 से 25 अगस्त तक तेज बारिश पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं इस बीच 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। पंजाब में सतलुज में जल-स्तर पहले ही बढ़ा हुआ है। ऐसे में तेज बारिश पडऩे के चलते जल-स्तर बढ़ऩे का खतरा है। वहीं नगर निगम प्रशासन ने शहर में करीब 150 असुरक्षित भवनों को खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं।