पंजाब में कब होगी बारिश? मौसम विभाग ने दी नई Update

punjabkesari.in Wednesday, Jun 11, 2025 - 11:39 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में भीषण गर्मी के बीच बारिश को लेकर नई अपडेट सामने आई है। अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सभी जिलों में 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट:
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने आज जिला अमृतसर, तरनतारन, फिरोज़पुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के लिए लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मोगा, संगरूर, पटियाला, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और फतेहगढ़ साहिब के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में रात के तापमान में भी ज्यादा गिरावट नहीं आएगी, इसलिए वहां "Warm Night Alert" (गर्म रातों की चेतावनी) भी जारी की गई है।

12 और 13 जून के लिए भी लू की भविष्यवाणी:
मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को भी राज्य के विभिन्न जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। इसी कारण इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इन दिनों के दौरान "Warm Night Alert" जारी नहीं किया गया है, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है।

14 से 16 जून तक बारिश की संभावना
वहीं विभाग ने आने वाले दिनों में पंजाब के मौसम पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर डालेगा, जिससे राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने 14 से 16 जून तक बारिश की संभावना जताई है। साथ ही तेज हवा और आसमानी बिजली की चेतावनी भी जारी की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News