Punjab Weather: पंजाब में पारा 44 डिग्री पार! जानें आने वाले दिनों का हाल

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 07:35 AM (IST)

पंजाब डेस्क: मई महीने में कई बार बादल छाए, बारिश व तेज हवाओं के कारण तापमान में कभी कमी व कभी बढ़ौतरी होती रही पर रविवार को तापमान में रिकॉर्ड बढ़ौतरी दर्ज की गई है। इन दिनों पड़ रही तपिश व चल रही गर्म हवाओं ने हर किसी को बेहाल कर रखा है।  

मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 मई को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलेगी। वहीं  27 और 28 को भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। बता दें कि गत दिवस के मुकाबले रविवार को तापमान में 2.2 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी हुई है जो सामान्य से 3.4 डिग्री सैल्सियस ज्यादा है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान लुधियाना में 44.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, दिल्ली में रविवार को कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सैल्सियस को पार कर गया। नजफगढ़ में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News