Punjab : नहर में गिरने से महिला की मौत, जानें हादसे की वजह

punjabkesari.in Monday, Oct 13, 2025 - 10:58 PM (IST)

तलवाड़ा (अनुराधा): आज नहर में एक महिला के गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संयोगिता देवी पत्नी सुभाष चंद्र गांव करदी अपने भतीजे के साथ नहर के किनारे से जा रही थी तभी दुर्घटनावश वह नहर में गिर गई उसके पीछे बैठा हुआ उसका भतीजा सोनू तो बच गया, परंतु संयोगिता देवी नहर के बीच गिर गई और साइफन में फंस गई।

खबर लिखे जाने तक उनको बाहर नहीं निकाला गया था। इस दुर्घटना पर ग्रामीण लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नहर के किनारे अगर रेलिंग लगी होती तो शायद यह दुर्घटना न होती।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News