प्रकाश सिंह बादल के निधन से शोक में डूबी पंजाबी इंडस्ट्री, इन कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2023 - 11:16 AM (IST)

जालंधर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रकाश सिंह बादल देश की राजनीति के सबसे उम्रदराज नेता थे। उनके निधन पर राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ पंजाबी इंडस्ट्री के सितारों ने भी गहरा दुख जताया है। बॉलीवुड और पॉलीवुड सिंगर मीका सिंह, सिंगर अफसाना खान और खुदाबख्श ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख जताया है।

PunjabKesari

मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि, "एक महान व्यक्ति, पंजाब का असली सरदार, जिसने पंजाब पर 50 साल से ज्यादा शासन किया। कई राजनेता आए और चले गए लेकिन प्रकाश सिंह बादल एक ऐसी शख्सियत थे, जिनके जैसा न कभी कोई हुआ और न कभी होगा। हमें केवल एक ही नाम याद रहेगा और वह है प्रकाश सिंह बादल।

PunjabKesari

सिंगर अफसाना खान और खुदाबख्श भी हुए इमोशनल 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर सिंगर अफसाना खान और उनके भाई खुदाबख्श ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हम एक ही गांव के रहने वाले हैं। हम अपने दादाजी से बहुत प्यार करते थे। हमारा प्यार राजनीतिक नहीं था। उनसे हमारा पारिवारिक रिश्ता था, आज सुनकर बहुत दुख हुआ। प्रकाश सिंह बादल जैसा राजनीति में न कोई था न कोई है। हमें उस पर गर्व है।"  उल्लेखनीय है कि करमजीत अनमोल, सचिन आहूजा, जसविंदर भल्ला, नरेश कथूरिया, मिस पूजा समेत कई कलाकारों ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

PunjabKesari

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर अभिनेता जसविंदर भल्ला ने यह पोस्ट शेयर किया

PunjabKesari

सिंगर गीता जेलदार ने बादल को श्रद्धांजलि देते हुए तस्वीरें शेयर कीं

PunjabKesari

बादल के निधन पर डायरेक्टर नरेश कथूरिया का इमोशनल पोस्ट

PunjabKesari

सचिन आहूजा की इमोशनल पोस्ट

PunjabKesari

सिंगर मिस पूजा की इमोशनल पोस्ट

PunjabKesari

अभिनेता करमजीत अनमोल ने किया दुख व्यक्त

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News