गणपति विसर्जन पर गया युवक नहर में डूबा, तीसरे दिन मिला श\व
punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 02:24 PM (IST)
अबोहर (रहेजा) : गणपति विसर्जन के दौरान नहर में छलांग लगाने के बाद नहर के तेज बहाव में बहने वाले मोहल्ला राम नगर निवासी करीब 17 वर्षीय युवक का शव आज तीसरे गुमजाल की टेलों से मिला। सूचना मिलने पर कल्लरखेड़ा चौकी की पुलिस व नर सेवा नारायण सेवा समिति की टीम मौके पर पहुचीं और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार करीब 17 साल का अनमोल सिंह डी.जे वालों के साथ ही दिहाड़ी मजदूरी करता था। करीब तीन दिन पहले सुभाष नगर से हनुमानगढ रोड पर पहुंची गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान मलूकपुरा नहर पर गया था। जब गणपति विसर्जन हो रहा था तो उसने नहर में नहाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन उसके बाद वह ऊपर ही नहीं आया। परिजन उसे लगातार नहर में तलाश कर रहे थे कि आज सुबह उसका शव गांव गुमजाल की टेलों से मिला
इधर सूचना पाकर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदसय बिटटू नरुला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुचें और कलरखेड़ा चौकी को सूचित किया जिसपर पुलिस कर्मचारी इकबाल सिंह टीम सहित पहुचें और शव को टेलों से बाहर निकलवाया। इधर मौके पर मौजूद मृतक अनमोल के पिता सतनाम सिंह व उसके परिजनों ने मृतक की पहचान की।
इधर मृतक के पिता ने रोष जताते हुए कहा कि वे अनमोल के लापता होने के बाद से ही तीन दिनों से उसे तलाश कर रहे थे कि आज सुबह करीब 6 बजे उन्हें टेलों पर उसका शव मिला तो पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस सूचना मिलने के करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मचारी अनुसार परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहें हैं। ब्यानों के आधार पर मामला दर्ज होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

