इटली में पंजाबी व्यक्ति की मौत, सदमे में पूरा परिवार

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2021 - 10:42 AM (IST)

श्री माछीवाड़ा साहिब(टक्कर) : माछीवाड़ा ब्लॉक के गांव टांडा कुशल सिंह के पूर्व सरपंच व कांग्रेसी नेता काबल सिंह का नौजवान पुत्र बूटा सिंह (34) की इटली में मौत हो गई। बूटा सिंह इटली के शहर मिलानो में अपनी पत्नी व बच्चे समेत रहता था। वहीं एक फैक्टरी में काम करता था। 

पारिवारिक सदस्यों अनुसार घर में अचानक उसकी छाती में दर्द हुआ, जिस पर उसे अस्पताल लाया गया। इलाज दौरान बूटा सिंह की मौत हो गई। बूटा सिंह पिछले 17 वर्ष से इटली में ही रह रहा था। आज मौत की खबर आने के बाद गांव टांडा कुशल सिंह में शोक का माहौल छा गया। बूटा सिंह अपने पीछे पत्नी के अलावा 4 वर्ष का बेटा छोड़ गया। मृतक का भाई बुद्ध सिंह भी इटली में ही रहता है और वहां ही पारिवारिक सदस्यों की तरफ से अंतिम सस्कार किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News