पंजाब वासियों के खाते में आए 36,249.45 करोड़, लोगों को मिला सीधा लाभ
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 11:04 AM (IST)
चंडीगढ़ (अंकुर): केंद्र सरकार के 56 मंत्रालयों द्वारा 318 डी.बी.टी. (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) स्कीमों के तहत पिछले पांच सालों में पंजाब के नागरिकों को अलग-अलग लोक भलाई योजनाओं के तहत कुल 36,249.45 करोड़ रुपये की राशी सीधा उनके खातों में डाल दी गई है। साल 2024-25 में पंजाब के लिए यह ट्रांसफर सबसे अधिक 98,246 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। यह जानकारी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी।
आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में DBT के जरिए होने वाले भुक्तान में साल दर साल बड़ा उछाल देखने को मिला है। जहां 2021-22 में पंजाब के लोगों को 3,344.19 करोड़ रुपये मिले, वहीं 2024-2025 तक यह आंकड़ा रिकॉर्ड 9,824.61 करोड़ तक पहुंच गया।
पिछले पांच सालों में पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) के जरिए पूरे देश में कुल 17.57 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। इसके साथ ही नकली लाभार्थियों को हटाने और लीकेज रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक सुधारों की वजह से पिछले पांच सालों में सरकारी खजाने में 3,35,805 करोड़ रुपये की बचत हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

