नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोप में पंजाबी गायक छिन्दा शौंकी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 07:36 PM (IST)

बठिंडा(विजय): पानी होंगे डूंघे झोना लाउना ही छड्ड देना’ पंजाबी गीत किसी समय बहुत मशहूर हुआ था लेकिन इसके गायक छिंदा शौंकी को पुलिस ने नाबालिगा के साथ दुष्कर्म के मामले में डेढ़ साल बाद आखिर दबोच ही लिया। 

जानकारी अनुसार सहयोगी कलाकार की नाबालिग भतीजी को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में नामजद पंजाबी लोक गायक सुरिन्द्र उर्फ छिंदा शौंकी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पूर्व दो साल से फरार चल रहा था और पुलिस ने कई बार उसके ठिकानों पर छापेमारी भी की थी लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लगा सका। बीती रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे अदालत में पेश करने के बाद ज्यूडिशियल रिमांड पर केंद्रीय जेल बठिंडा भेज दिया है। गायक छिन्दा शौंकी की गिरफ्तारी की पुष्टि थाना सिविल लाइन के एडिशनल एसएचओ सब इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने की। 

उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2018 में आरोपित पंजाबी सिंगर सुरिन्द्र उर्फ छिंदा शौंकी निवासी फाजिल्का के साथ काम करने वाली सहायक महिला गायका ने थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह खुद भी गायका है और शौंकी के साथ पूर्व दस साल से काम कर रही है। दोनों की मार्केट में कई एलबम भी आ चुकी हैं। पुलिस को दिए बयान में गायका ने बताया था पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा शौंकी के साथ उनकी काफी समय से जान पहचान है। शौंकी उनके घर आया हुआ था। उसकी भतीजी को स्कूल जाना था लेकिन स्कूट्री खराब होने के कारण उसने छिंदा शौंकी को अपनी कार से उसे स्कूल छोडऩे को कहा। इसके बाद वह उसकी भतीजी को अपनी कार में स्कूल ले जाने की बजाय फिरोजपुर के तलवंडी भाई स्थित एक शैलर में ले गया और वहां पर उसके दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी भतीजी को वह बठिंडा की नहर के पास छोड़कर फ रार हो गया था। 

जिसके बाद उसकी भतीजे ने घर पर आकर अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित नाबालिग छात्रा की मेडिकल जांच करवाने और उसके बयान दर्ज कर आरोपित गायक छिन्दा शौंकी के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की थी लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News