गैस डिलीवरी मैन को घेर लूटी नकदी व चांदी की चेन, एक आरोपी को गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 09:47 AM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): धारीवाल में अमरजीत हॉस्पिटल के पास गैस डिलीवरी मैन को घेर कर उससे कैश और चांदी की चेन लूटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में धारीवाल पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अजय कुमार पुत्र मुख्तियार मसीह, गांव दड़वां, धारीवाल का रहने वाला है और लाल बाग धारीवाल के पास वीर गैस सर्विस में डिलीवरी मैन का काम करता है। 1 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह गैस की डिलीवरी करके लौट रहा था। जब वह दड़वा रोड पर अमरजीत हॉस्पिटल के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने के बाद उससे गैस डिलीवरी के 19,000 रुपये और गले से चांदी की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुखराज उर्फ ​​सुख पुत्र मुख्तियार मसीह, निवासी कोहलियां, थाना बहरामपुर, कंवल पुत्र मीद मसीह, निवासी मानेपुर, थाना कलानौर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस ने सुखराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे 18,000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई चल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News