मशहूर पंजाबी सिंगर का Club सील, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 03:42 PM (IST)

चंडीगढ़ (मनप्रीत): चंडीगढ़ प्रशासन ने बिल्डिंग नियमों की अनदेखी करने के आरोप में सेक्टर-26 स्थित मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह के क्लब 'सागो' को मंगलवार सुबह सील कर दिया है। एस्टेट ऑफिस की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की।

प्रशासन के मुताबिक क्लब परिसर में खुले हिस्से को कवर करने, बिना परमिशन के कंस्ट्रक्शन करने और अप्रूव्ड बिल्डिंग प्लान में बदलाव करने जैसे कई उल्लंघन भी सामने आए हैं। क्लब संचालकों को इन कमियों को दूर करने के लिए लंबे समय से कई बार नोटिस जारी किए गए थे पर तय समय में नियनों की पालना न किए जाने और कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रशासन ने अंतिम फैसला लेते हुए क्लब को सील कर दिया है।    

प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में बिल्डिंग बायलॉज के वायलेशन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई गई है और नियम तोड़ने वाले कमर्शियल प्रतिष्ठानों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इससे पहले सेक्टर 7 और सेक्टर 26 के कई क्लब और बार को ऐसे नोटिस जारी किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि चंडीगढ़ की विरासत और प्लानिंग सिस्टम को बचाने के लिए हाईकोर्ट ने भी कड़ा रुख अपनाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News