पंजाबी गायक Gulab Sidhu के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटरों का Encounter
punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 01:27 PM (IST)
बरनाला: पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर के बाहर फायरिंग कर फरार हुए तीन शूटरों को बरनाला पुलिस ने कथित एनकाउंटर के बाद काबू कर लिया है।
बता दें कि बीते दिनों गायक के बरनाला के गांव फरवाही स्थित घर के बाहर देर रात 7 से 8 राउंड फायर किए गए थे। इस घटना की वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें 3 मोटरसाइकिल सवार गोलियां चलाकर फरार होते नजर आए थे।
अब बरनाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन तीनों शूटरों को बरनाला-मानसा रोड पर स्थित गांव पखो कलां से काबू कर लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक शूटर घायल भी हुआ है।

