फिल्म "सतलुज" को लेकर पंजाबी सिंगर K.S. Makhan का ऐलान, पढ़ें...
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 01:40 PM (IST)
पंजाब डेस्क: फिल्म सतलुज को लेकर मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर के.एस मक्खन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो मैसेज जारी किया है। के.एस मक्खन कहा कि वह अपने पैतृक गांव शंकर में फिल्म 'सतलुज' की स्पेशल स्क्रीनिंग का ऐलान करते है। उन्होंने कहा कि फिल्म 13 जुलाई यानी कि आज रात 8 बजे शंकर गांव के पट्टी तक्खर इलाके में दिखाई जाएगी।
केएस मक्खन ने कहा कि फिल्म 'सतलुज' को सिनेमा हॉल में रिलीज नहीं होने दिया गया। इसलिए, अब फिल्म को पंजाब भर के अलग-अलग गांवों, गुरुद्वारों और दूसरी खुली जगहों पर दिखाया जा रहा है। उन्होंने शंकर गांव और आस-पास के इलाकों के लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में फिल्म देखने आएं। उन्होंने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर दलजीत और फिल्म की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया और कहा कि फिल्म का सब्जेक्ट मैटर बहुत दमदार है।
केएस मक्खन ने कहा, यह फिल्म कोई पॉलिटिकल मैसेज नहीं देती, बल्कि दिखाती है कि कैसे सच की आवाज को दबाने और सच का गला घोंटने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को जागरूक होने और इस कैंपेन को सपोर्ट करने के लिए फिल्म देखनी चाहिए। अपने दोनों वीडियो मैसेज के आखिर में केएस माखन ने जोश के साथ "पंजाब जिंदाबाद" का नारा भी लगाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

