मोगा में BJP की बदलाव रैली में पहुंचे पंजाबी गायक Mankirt Aulakh, नेताओं ने किया स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 12:04 PM (IST)

मोगा: भाजपा की “बदलाव रैली” में शामिल होने के लिए मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख मोगा पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोगा में पहुंचे पंजाबी गायक मनकीरत औलख का भाजपा पंजाब के नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने वरिष्ठ नेताओं तजिंदर सिंह सरन और रणजीत सिंह गिल के साथ मिलकर गायक मनकीरत औलख का अभिनंदन किया।

PunjabKesari

रैली में मनकीरत औलख की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके आने से कार्यक्रम का माहौल और अधिक जोशीला हो गया और लोगों में रैली को लेकर उत्साह बढ़ गया। इस ऐतिहासिक सभा में अधिका सांस्कृतिक रंग और रौनक आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह रैली पंजाब में बदलाव और विकास के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हो रहे हैं और पार्टी इसे प्रदेश की राजनीति के लिए एक अहम आयोजन मान रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News