5 साल पहले विदेश गए पंजाबी का जन्मदिन पर गोलियां मारकर कत्ल
punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 02:41 PM (IST)

बरनाला (विवेक) : मनीला के गांव छिन्नीवाला कलां के एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह (26) पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है, जो 5 साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए मनीला गया था।
जानकारी के मुताबिक मनीला में कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। आपको बता दें कि जिस रात कुलविंदर सिंह की हत्या की गई उस दिन युवक का जन्मदिन था। घटना की सूचना शुक्रवार सुबह करीब दो बजे दो लोगों ने पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो कुलविंदर सिंह की खून से लथ-पथ लाश मिली। उसके माथे पर एक गोली मारी हुई थी जबकि उसके जांघ और हाथ पर भी गोलियों के निशान थे। वहीं लाश के पास एक काले रंग का मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ था। नौजवान की मौत की खबर सुन के इलाक में शोक की लहर है और कहा जा रहा है कि परिवार मृतक कुलविंदर की लाश को भारत लाने में असमर्थ है।