न्यूजीलैंड से आई दुखद खबर, पंजाब के युवक की हुई मौत
punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 10:15 AM (IST)

कलानौर : सीमावर्ती ब्लॉक कलानौर के अंतर्गत आते कस्बा वडाला बांगर के युवक कंवलजीत सिंह (24) पुत्र मलूक सिंह जो कि रोजी-रोटी कमाने के लिए न्यूजीलैंड गया हुआ था कि अचानक मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। यह खबर मिलते ही परिवार और इलाके में शोक की लहर पाई जा रही है।
इस संबंध में मृतक कंवलजीत सिंह के जीजा सरपंच मेजर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आज सुबह कंवलजीत सिंह के दोस्त मानववीर सिंह भुल्लर ने फोन कर मलूक सिंह को बताया कि कंवलजीत सिंह की मौत हो गई है। उसने बताया कि कंवलजीत रोजाना 5 बजे अपनी ड्यूटी पर चला जाता था और आज सुबह 6 बजे के करीब देखा कि उसकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी है। इसके बाद जब वह कंवलजीत सिंह के कमरे गए तो देखा कि वह बिस्तर पर बेहोश पड़ा हुआ था।
इस संबंध में उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया तो जब डॉक्टरों द्वारा उसका चैकअप किया गया तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। मेजर सिंह ने बताया कि कंवलजीत सिंह 6 साल पहले न्यूजीलैंड स्टडी वीजा पर गया था। करीब एक साल पहले उसे पी.आर. मिली थी और उसने जनवरी में घर वापस लौटना था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here