विदेशों से लौट न सके कई घरों के चिराग, न भूलने वाला जख्म दे गया साल 2019

punjabkesari.in Thursday, Dec 26, 2019 - 02:43 PM (IST)

जालंधरः पंजाब की युवा पीढ़ी में विदेश जाने का रुझान दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। पर उस समय वह इस बात से अंजान होते हैं कि वहां से वे सही सलामत अपने वतन लौट सकेंगे या नहीं। बहुत से पंजाबी ऐसे हैं, जिनका विदेशों में कत्ल कर दिया जाता है। भारतीयों पर अमरीका, आस्ट्रेलिया, कनाडा सहित अन्य कई देशों में हिंसक घटनाएं लगतार बढ़ती जा रही हैं।  साल 2019 में कई पंजाबियों को विदेशों में जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। आईए जानते हैं कुछ ऐसे ही मामलें-
 
ट्रैफिक की उल्लंघना करने से रोका तो सिख पुलिस अधिकारी को उतारा मौत के घाट

हॉस्टन (टेक्सास) में पहले दस्तारधारी  पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल की ड्यूटी के दौरान गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। अमरीकी सिख पुलिस अधिकारी पर उस समय फायरिंग की गई, जब उसने ट्रैफिक का उल्लंघन करने पर एक कार सवार को रोका था। कार सवार ने गुस्से में आ कर उस पर अंधाधुन्ध गोलियां चला दीं। इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, परन्तु वहां उसने दम तोड़ दिया।   

PunjabKesari

शिकागों में लूट के इरादे से बलजीत सिंह की हत्या

अमरीका के शिकागो में रहने वाले पंजाबी युवक बलजीत सिंह उर्फ प्रिंस (28) की लूट के इरादे से गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। उसका पुश्तैनी घर जीरकपुर के गांव छत्त में है। वह शिकागो में ग्रोसरी स्टोर में काम करता था।

PunjabKesari

 
पार्क में सैर करते समय सिख पर हुआ था चाकू से हमला

वाशिंगटन में रह रहे परमजीत सिंह (65) नाम के सिख पर रात के समय पार्क में सैर करते समय चाकू से हमला कर दिया गया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई।  लोगों का कहना है कि परमजीत सिंह एक सिख थे, शायद इसी कारण उन पर हमला किया गया है।

PunjabKesari
 
स्टडी वीजा पर गई प्रभलीन की गोलियां मारकर की गई हत्या

कनाडा में रह रही जालंधर के गांव चिट्टी की लड़की प्रभलीन का 21 नवंबर को कनाडा में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। प्रभलीन कौर 14 नवंबर, 2016 को स्टूडैंट वीजा पर कनाडा गई थी और वैनकूवर स्थित लैंगारा कालेज से बिजनेस मैनेजमेंट के पढ़ाई कर रही थी। 

PunjabKesari

पढ़ाई के लिए कनाडा गया गुरजोत लौट न सका घर

कनाडा में पंजाबी युवक गुरजोत सिंह (20) का कत्ल कर दिया गया। वह स्टडी वीजा पर कनाडा पढ़ने गया था, जिसकी 18 जून की रात करीब 10 बजे गोली मार कर हत्या कर दी गई।  

PunjabKesari

कार में से बरामद हुई थी विक्रमजीत की सड़ी लाश

कनाडा के सरी में अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार कर विक्रमजीत उर्फ विक्की (31) की हत्या कर दी थी। विक्की की सड़ी लाश पुलिस को उसकी कार में से बरामद हुई थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। पुलिस मुताबिक विक्की का अपराधिक रिकार्ड है। यह घटना गैंग सम्बन्धित हो सकती है। 

PunjabKesari

 हत्या के बाद कार सहित सुखदेव के शव को लगा दी थी आग

कनाडा के ऐबटसफोरड में रहते सुखदेव धालीवाल का अज्ञात लोगों ने कत्ल कर दिया था। कातिलों ने कत्ल बाद में कार सहित उसके शव को आग भी लगा दी थी। 

PunjabKesari

साथियों के साथ लड़ाई के बाद लापता था पौशिक शर्मा

आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रहने वाला भारतीय विद्यार्थी पौशिक शर्मा अपने साथियों के साथ लड़ाई होने बाद से लापता  था, जिसकी संदिग्ध हालत में पुलिस को लाश बरामद हुई। पुलिस मुताबिक पौशिक की मौत किन कारणों से हुई, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

PunjabKesari

आस्ट्रेलिया रहते पति ने करवाई पत्नी की हत्या

फिरोजपुर की रहने वाली एन.आर.आई. रवनीत कौर का उसके आस्ट्रेलिया बैठे पति ने कत्ल करवा दिया था। इस वारदात को अंजाम देने के लिए रवनीत के पति ने अपनी प्रेमिका को पंजाब भेजा था। बता दें कि कत्ल के बाद उसने पत्नी की लाश को नहर को फैंक दिया था, जो पुलिस को लहरागागा नहर से बरामद हुई थी।

PunjabKesari

दोस्त ने ही की परमजीत सिंह की हत्या

आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे तरनतारन के गांव धून्दा के रहने वाले परमजीत सिंह (27) का उसके दोस्त ने चाकू मार कर कत्ल कर दिया था। परमजीत करीब 5 साल पहले आस्ट्रेलिया गया था। वह वहां अपने 3 दोस्तों के साथ रहता था। 6 सितम्बर को उसकी और उसके दोस्त संदीप सिंह (बटाला) की किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। बात इतनीबढ़ गई कि संदीप ने परमजीत के गले पर चाकू के साथ वार कर दिया और परमजीत की मौत हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News