कौमी इंसाफ मोर्चा ने चंडीगढ़ की ओर किया कूच, पुलिस ने हिरासत में लिए कई सदस्य
punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 01:36 PM (IST)

चंडीगढ़: कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर संघर्ष तेज कर दिया है। इंसाफ मोर्चा ने आज मोहाली बार्डर से चंडीगढ़ की ओर कूच किया। इस दौरान मोर्चे के 31 मैंबरीय जत्था सी.एम. की रिहायश घेरने जा रहा था। इस दौरान महिलाओं द्वारा भी कौमी इंसाफ मोर्चे में शमूलियत की गई। सेक्टर-42-43 सेक्टर में पहुंचते ही पुलिस ने इंसाफ मोर्चे में मौजूद जत्थे के 31 मैंबरों में से कुछ को हिरासत में लिया।
जिक्रयोग्य है कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए रिहायश के बाहर मोर्चा खोलने जा रहे थे। इंसाफ मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर जाप और अरदास की जानी थी। बता दें कि इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया और बैरीकेडिंग लगाए गए ताकि लॉ एंड आर्डर की स्थिति को कंट्रोल किया जा सके। गौरतलब है कि बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने एक महीने से मोहाली बार्डर पर धरना लगाया हुआ था और सरकार को अल्टीमेटम दिया था जो कल खत्म हो गया। सरकार की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर कौमी इंसाफ मोर्चा आज सी.एम. की रिहायश के बाहर धरना देने जा रहा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here