Big News: कौमी इंसाफ मोर्चा CM रिहायश की ओर रवाना

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2023 - 03:13 PM (IST)

पंजाब डेस्क: कौमी इंसाफ मोर्चा का 31 सदस्यीय जत्था सी.एम. की रिहायश की ओर रवाना हो गया। चंडीगढ़ बार्डर पर इस समय भारी पुलिस बल तैनात है। मोर्चा की ओर से शांति से सतनाम वाहेगुरु का जाप किया जा रहा है और आगे बढ़ रहे हैं। बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।  मीटिंग दौरान कौमी इंसाफ मोर्चा को चंडीगढ़ में एंट्री करने की मंजूरी नहीं मिली। पुलिस की ओर से मोहाली में जहां रोका जाएगा वहीं तक रोष मार्च किया जाएगा। इस दौरान टकराव वाली स्थिति पैदा होने की संभावना है। बता दें कि कौमी इंसाफ मोर्चा ने वैसे तो शांतमयी ढंग से प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिक्रयोग्य है कि कौमी इंसाफ मोर्चा बंदी सिंहों की रिहाई की मांग कर रहा है। 7 जनवरी से इस मोर्चे की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर पर किसानों की ओर से मोर्चा लगाया गया है। 

चंडीगढ़ पुलिस 15 अगस्त को लेकर वह पूरी तरह अलर्ट पर है।  मोहाली चंडीगढ़ बार्डर पर से कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। मोहाली में कौमी इंसाफ मोर्चा की पुलिस के साथ मीटिंग हुई। एस.एस.पी. सहित कई सीनियर अधिकारी मीटिंग में शामिल हुए। कौमी इंसाफ मोर्चा के आगुओं के साथ 15 अगस्त को निकाले जाने वाले रोष मार्च के रूट को बदलने को लेकर चर्चा की गई। आपको बता दें कि कौमी इंसाफ मोर्चा ने 15 अगस्त को चंडीगढ़ में रोष मार्च की कॉल का ऐलान किया है। 

उधर, कंवरदीप कौर एस.एस.पी. चंडीगढ़ ने कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चा के साथ 15 अगस्त को निकालने जाने वाले रोष मार्च  किया जा रहा है। वहीं चंडीगढ़ में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस फोर्स के साथ पैरामिलिट्री फोर्स हर चौक में  तैनात है। बार्डर को सील कर दिया गया है। बैरिकेंडिंग की हुई है।  चाहे कोई भी जत्थेबंदी हो, चंडीगढ़ में एंट्री नहीं होने दी जाएगी। शहर में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को खराब नहीं होने दिया जाएगा। पूरी तह सख्ती की गई है। जिक्रयोग्य है कौमी इंसाफ मोर्चा ने 26 जनवरी को भी रोष मार्च निकाला था, उस समय माहौल शांतिपूर्वक रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News