लुधियाना में सड़कों की क्वालिटी पर खड़े हुए सवाल, 40% कमीशन के आरोप

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 06:39 PM (IST)

लुधियाना: शहर में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के तहत बनने वाली सड़कों में भारी अनियमितताएं हो रही हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, गिल रोड से अरोड़ा-शर्मा रोड तक बन रही सड़क को लेकर भी विवाद सामने आया है। लोगों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा, जिसके चलते इसके जल्दी खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय निवासी कुमार गौरव ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई सड़कों की हालत कुछ ही महीनों में खराब हो जाती है, जबकि इनका निर्माण वर्षों तक चलने के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि, नगर निगम द्वारा आज  शहर में जितनी भी सड़के बनाई जाती हैं वह 40% की कमिशनों के बिना नहीं बनाई जाती और अगर 40% की कमीशन आप दे देते हो फिर आप जैसी मर्जी सड़क बना सकते हैं। 

उन्होंने नगर निगम प्रशासन, कमिश्नर, मेयर और स्थानीय निकाय विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि सड़कों की गुणवत्ता की सच्चाई सामने लाने के लिए वह निर्माण सामग्री की जांच और टेस्ट भी करवाएंगे। इस मामले ने एक बार फिर शहर में विकास कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्वालिटी बढ़िया हो या ना हो क्वांटिटी हो या ना हो गुणवत्ता सही हो या ना हो वह सड़क चाहे 5 साल की बजाय 4-6 महीने चले तो भी किसी को कोई परवाह नहीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News