बाहर से होटल बंद कर अंदर चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालतत में 4 लड़के व 1 लड़की हिरासत में

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 08:33 AM (IST)

मोगा(आजाद): कोरोना वायरस की महामारी के कारण कर्फ्यू उपरांत लगाए लॉकडाईन के बीच बाहर से होटल बंद करके कथित तौर पर अंदर चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 4 लड़कों तथा 1 लड़की सहित होटल मालिक को हिरासत में लिया है।

थाना सिटी में डी.एस.पी. बरजिंद्र सिंह भुल्लर था थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लुधियाना रोड स्थित केवल के ढाबे (होटल) पर बाहर से शटर बंद करके अंदर देह  व्यापार का धंधा किया जा रहा है। जब पुलिस ने रेड की तो होटल का शटर बंद था और चैक करने पर अंदर 4 लड़के तथा लड़की कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने इस संबंध में होटल संचालक गुरविंद्र सिंह तथा 4 लड़कों व एक लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News