राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा ने श्री दरबार साहिब में की सेवा, धोए बर्तन
punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2023 - 08:08 PM (IST)

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। गत शनिवार उक्त कपल अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान इन दोनों की एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है, जिसमें राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा गुरुद्वारा साहिब में सेवा करते नजर आ रहे हैं। दोनों अपनी सगाई के बाद पहली बार श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। श्री दरबार साहिब में सेवा करते हुए दोनों की वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। जिक्रयोग्य है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी और बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।