पंजाब में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की RAID, छापेमारी जारी

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 11:31 AM (IST)

होशियारपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन जांच के सिलसिले में सोमवार को पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर श्याम अरोड़ा, उनके बेटे तथा अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने होशियारपुर में सुंदर श्याम अरोड़ा के ठिकानों के अलावा उनके बेटे प्रतीक अरोड़ा, मार्बेला ग्रुप और गुलमोहर टाउनशिप ग्रुप तथा उनके प्रवर्तकों और संजीव जुनेजा के परिसरों पर भी तलाशी ली। यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा अरोड़ा के खिलाफ पहले दर्ज कथित भ्रष्टाचार और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले के साथ-साथ पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम (पीएसआईईसी) के भूखंडों के आवंटन और बाद में उनके मालिकाना हक में बदलाव में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। यह कार्रवाई अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News