लुधियाना में स्वीट्स फैक्टरी में Raid, मौके पर मची खलबली, 3 क्विंट्ल मिठाइयां जब्त
punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 09:50 PM (IST)
लुधियाना: लुधियाना में स्वीट्स फैक्टरी में फूड विभाग की रेड होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जस्सियां रोड स्थित आमेवी स्वीट्स फैक्टरी में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने छापेमारी की, जहां से करीब 3 क्विंटल मिठाइयां जब्त की गई हैं। पता चला है कि विभाग को सूचना मिली थी कि फैक्टरी में अनहाइजेनिक तरीके से मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। जांच के दौरान फैक्टरी में गंदगी के बीच अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां तैयार होती मिलीं। टीम ने मौके से करीब 3 क्विंटल मिठाइयां जब्त की हैं।
फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाइयों के सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई के बाद मिठाई फैक्टरी में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
डीएचओ आशीष चावला ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि यहां पर साफ-सफाई के उचित मानकों के बिना मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार मिठाइयां तैयार करने में पुरानी या वेस्टेज मिठाइयों और चाशनी का इस्तेमाल किया जा रहा था।



