मूसा गांव पहुंचे राजा वड़िंग हुए भावुक, सिद्धू की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार पर उठाए सवाल

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 05:30 PM (IST)

मानसा: सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद कांग्रेस के प्रधान अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने इस पर दुख जाहिर करते कहा कि कल की घटना मन्दभागी है। उन्होंने कहा कि सुखजिन्दर रंधावा जिस समय पर गृह मंत्री थे उस समय पर सिद्धू मूसेवाला को जान का खतरा होने के कारण उसे सुरक्षा और एक कार दी गई थी। सिद्धू मूसेवाले के पिता ने बताया था कि सिद्धू को धमकी मिलने कारण उनकी तरफ से 3 वर्ष घर में ही उसकी सुरक्षा के लिए निगरानी की गई थी। 

राजा वड़िंग ने कहा कि शुभदीप (सिद्धू मूसेवाला) के पिता बता रहे थे कि उसने किसी लालच के चलते राजनीति में कदम नहीं रखा था बल्कि उसका मुख्य लक्ष्य तो लोकसेवा था। राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार पर दोष लगाते कहा कि पहले भी सिद्धू की सुरक्षा घटा दिया गई थी जिसके बाद उसकी सुरक्षा के लिए 4 पुलिस मुलाजिम रह गए थे। अब भी सिद्धू की सुरक्षा में से सरकार की तरफ से 2 पुलिस मुलाजिम वापिस ले लिए गए थे, जिस बारे पंजाब सरकार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी दे दी थी जिसके चलते सिद्धू मूसेवाला को यह खमियाजा भुगतना पड़ा है।

राजा वड़िंग ने कहा कि इससे पहले भी कई कत्ल हो चुके हैं। सिद्धू अपने गनमैन के साथ क्यों नहीं लेकर गया, पंजाब सरकार को इसका जवाब देते राजा वड़िंग ने कहा कि सिद्धू का एक गनमैन बीमार हो गया था जिसको शुभदीप के पिता डाक्टर के पास लेकर गए थे। दूसरा गनमैन घर की चौकीदारी के लिए घर में ही था।

राजा वड़िंग ने कहा कि शुभदीप के परिवार का यह कहना है कि उनके साथ धक्का किया गया है। परिवार पंजाब सरकार से यह मांग कर रहा है कि इस घटना की सारी कार्यवाही हाईकोर्ट के मौजूदा जज के अधीन होनी चाहिए और एन.आई.ए. और सी.बी.आई. की भी इस मामले पर सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू की सुरक्षा क्यों वापिस ली गई थी। इस बारे सी.बी.आई. की तरफ से सख्ती के साथ जांच की जानी चाहिए। इसके अलावा परिवार वालों ने कहा कि पंजाब डी.जी.पी. ने जो सिद्धू मूसेवाला बारे बयान दिए हैं कि वह गैंगस्टरों के साथ सम्बन्धित है, बारे परिवार वालों के पास से माफी मांगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News