राजा वड़िंग की बड़ी कार्रवाई, सांसद रवनीत बिट्टू के करीबियों को पार्टी से किया बाहर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2024 - 05:47 PM (IST)

माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के मामा तेजिंदर सिंह कुनर पूर्व चेयरमैन सहकारी बैंक लुधियाना, राजवंत सिंह कुंनर पूर्व चेयरमैन को पार्टी में बाहर कर दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष राजा वड़िंग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, उक्त दोनों नेताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी का विरोध करने, पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि केंद्रीय रवनीत सिंह बिट्टू जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ चुनाव लड़े थे और  बिट्टू के मामा राजवंत सिंह कुनर और तेजिंदर सिंह कुनर जिन्होंने लुधियाना आकर अपने भांजे के पक्ष में चुनाव की कमान संभाले कांग्रेस का विरोध किया जिसके चलते अब उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कांग्रेस के टकसाली परिवार से संबंधित पूर्व जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह मानेवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बाहर का रास्ता दिखाया है। कांग्रेस पार्टी से निकाले गए तीनों नेता समराला निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित हैं और उनके पार्टी से निष्कासन को निर्वाचन क्षेत्र में किसी बड़े राजनीतिक विस्फोट के रूप में नहीं देखा जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News