सुंदर शाम अरोड़ा के भाजपा में शामिल होने को लेकर राजा वड़िंग ने साधा निशाना, कहीं ये बात

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 09:47 AM (IST)

होशियारपुर(राकेश): ई.डी. की जांच से बचने के लिए सुंदर शाम अरोड़ा ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। अरोड़ा ने कांग्रेस तथा होशियारपुर के लोगों के साथ जो विश्वासघात किया है उसके लिए लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। उक्त बात पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग़ ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह के कार्यकाल में एक घोटाले में अरोड़ा का नाम आया था जिस पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी और अब वही कैप्टन अमरेंद्र सिंह कांग्रेस के मंत्रियों के घोटालों की फाइल अपने पास होने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ तो इसके लिए कैप्टन भी बराबर के कसूरवार हैं। वडि़ंग़ ने कहा कि अरोड़ा ने कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस के नौजवानों को आगे आने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक समुद्र है, इसमें किसी व्यक्ति के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस के 4 पूर्व मंत्रियों के भाजपा में शामिल होने पर ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के बयान का वड़िंग़ ने समर्थन करते कहा कि यह बयान चड्ढा ने कुछ सोच-समझ कर दिया है। चड्ढा ने कहा था कि ‘कांग्रेस का कूड़ा-कर्कट भाजपा में शामिल हो गया है’। इस मौके पर विपक्ष के उप नेता डा. राज कुमार चब्बेवाल व मेयर सुरिन्द्र छिंदा मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News