VC विवाद पर घिरी AAP सरकार, राजा वड़िंग ने Tweet कर कही ये बात

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 12:51 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा द्वारा फरीदकोट के मैडीकल अस्पताल में खराब व्यवस्था के चलते वी.सी. के साथ किए रवैये के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। गंदे और फटे गद्दे पर लेटाने से नाराज बीबी फरीदकोट मैडीकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने आधी रात को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज दिया है। उधर, इस मामले में विरोधियों के हमले भी तेज हो गए हैं। 

PunjabKesari
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि आप लीडरशिप को  इसे समझने की जरूरत है कि अब वह विपक्ष नहीं हैं, बुनियादी ढांचा प्रदान करना उनका फर्ज है। वड़िंग ने कहा कि जिस डॉक्टर और वाइस चांसलर के साथ कल स्वास्थ्य मंत्री ने बदसलूकी की, जब कोविड के दौरान जब आप का दिल्ली मॉडल फेल हो गया था,  इन डॉक्टरों की मेहनत ने ही पंजाब को बचाया था। समझदार लोग कहते हैं, अपनी इज्जत अपने हाथ, शायद अब समय आ गया है कि अस्पतालों में गंदे और काम नहीं कर रहे चिकित्सा उपकरणों को डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सामने फेंक दिया जाए और सरकार को बेहतर उपकरण और बुनियादी ढ़ाचा उपलब्ध करवाने के लिए कहा जाएं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News