राजा वड़िंग ने जसवीर गढ़ी को लिया आड़े हाथों, सुनाई खरी-खोटी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 02:54 PM (IST)

लुधियाना : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा ऊपरी अदालतों के लिए इस्तेमाल की गई भाषा की कड़ी निंदा की है। वड़िंग ने गढ़ी के उस बयान को बहुत आपत्तिजनक और गैर-जिम्मेदाराना बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि राजनेता "अपने पिता के पास चिल्लाते हुए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाते हैं।"

राजा वड़िंग ने कहा कि संवैधानिक अदालतें नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करती हैं, न कि राजनीतिक मजाक का विषय। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा ऐसी भाषा का इस्तेमाल 'क्रिमिनल कंटेम्प्ट' के बराबर है क्योंकि इससे न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि एससी आयोग के चेयरमैन जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए ऐसे बयान देना संस्था की गंभीरता को कम करता है।

वड़िंग ने जसवीर सिंह गढ़ी को चेतावनी देते मांग की है कि वह तुरंत अपने शब्द वापस लें और बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने साफ किया कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News