खैरा की गिरफ्तारी पर भड़के राजा वड़िंग, Tweet कर निकाली भड़ास

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 02:35 PM (IST)

चंडीगढ़: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बयान सामने आया है।  राजा वड़िंग ने सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह जंगल राज है।

 

उन्होंने ट्वीट किया कि," कांग्रेस मेरा परिवार है और मैं हर नेता और वर्कर के साथ चट्टान की तरह खड़ा हूं। आज सुबह उन्होंने सुखपाल खैरा के परिवार से मुलाकात की और अगली कानूनी लड़ाई पर चर्चा की।" गौरतलब है कि भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा को आज सुबह करीब 5 बजे चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी चंडीगढ़ पुलिस ने नहीं, बल्कि जलालाबाद पुलिस ने की है।पुलिस के मुताबिक खैरा के खिलाफ यह कार्रवाई 2015 एन. डी.पी.एस. मामले में की गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News