सरकार पर बरसे राजा बड़िंग, पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को लेकर कही ये बातें

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 12:23 PM (IST)

मुल्लांपुर दाखां (कालिया) : आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी के नेताओं को ही निशाना बनाकर बदलाखोरी को जन्म दे रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन शब्दों का प्रकटावा पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज कैप्टन संदीप संधू के दफ्तर में पार्टी वर्करों को संबोधित करते प्रकट किए।

उन्होंने कहा कि कैप्टन संदीप संधू कांग्रेस पार्टी का निडर लीडर हैं व आम आदमी पार्टी का हलका इंचार्ज डॉ. के. एस.कंग उनके ऊपर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगा कर उन्हें झूठे केसों में फंसाने की कोशिश कर रहा है। अगर उन पर झूठा केस दर्ज होगा तो पार्टी का हर वर्कर उसके हक में डट कर पहरा देगा व धक्केशाही नहीं चलने दी जाएगी। अगर सत्ताधारी सरकार उन्हें बेवजह परेशान करेगी तो हम उसका विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। रोज हत्याएं हो रही हैं और सरेआम गैंगस्टर घूम रहे हैं। राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को आड़े हाथों लेते कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया जबकि नशों के व्यापार में भी बढ़ौतरी हुई है। रोजाना दुष्कर्म हो रहे हैं व बहू- बेटियां भी महफूज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज भी हिन्दू, सिख, ईसाई मुस्लिम एक होकर रहना चाहते हैं। आज पंजाब के हालात बहुत नाजुक है व पंजाब में जंगल राज है। इस मौके पर कांग्रेसी नेता, सरपंच, पंच, चेयरमैन आदि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News