भाजपा पंजाब के जनरल सेक्रेटरी बने रजनीश धीमान, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 12:27 PM (IST)

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) हाईकमान द्वारा रजनीश धीमान को पंजाब प्रदेश का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आत्म नगर विधानसभा से मुकेश साहनी ने अपनी पूरी टीम के साथ रजनीश धीमान के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

bjp punjab

इस दौरान मुकेश साहनी और उनकी टीम ने रजनीश धीमान का मुंह मीठा करवाया। मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और पंजाब के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई। इस मौके पर नरेंद्र मल्ही, डॉ. निर्मल नय्यर, सुरिंदर कौशल, नवल जैन, श्विजय बियाला, रमेश पांडे, निशांत डावर, राज कुमार छाबड़ा, मुकेश चोपड़ा, मनु जैन और विनय मित्तल सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News