भाई लौंगोवाल से मुलाकात के बाद राजोआना ने भूख हड़ताल ली वापिस

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 03:13 PM (IST)

पटियाला (बरजिंदर, इंद्रजीत): पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल केस में फांसी की सजा काट रहे बलवंत सिंह राजोआना ने 11 तारीख को भूख हड़ताल पर बैठना था। यह हड़ताल फिलहाल उन्होंने स्थगित कर दी है। दरअसल, सोमवार को एस.जी.पी.सी. के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल और एस.जी.पी.सी. सदस्यों द्वारा पटियाला जेल में पहुंचकर राजोआना के साथ मुलाकात की गई। इस मुलाकात के बाद राजोआना ने अपनी भूख हड़ताल को वापिस ले लिया है।

राजोआना के साथ मुलाकात के बाद केंद्रीय जेल पटियाला के बाहर भाई लौंगोवाल ने बताया कि शिरोमणि कमेटी द्वारा बलवंत सिंह राजोआना से मुलाकात की गई थी और शिरोमणि कमेटी की अपील पर राजोआना ने 11 तारीख को की जाने वाली भूख हड़ताल वापिस लेने का फैसला किया है। एस.जी.पी.सी. प्रधान ने कहा कि राजोआना की फांसी की सजा को लेकर एस.जी.पी.सी. द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2013 में राजोआना को फांसी की सजा सुनाई गई, जिसके बाद शिरोमणि कमेटी द्वारा देश के राष्ट्रपति को अपील दायर की गई लेकिन 7 साल बीतने के बावजूद भी इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है, जोकि मंदभागा है। जबकि केंद्र द्वारा गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके सिख कैदियों के साथ-साथ राजोआना की फांसी को भी उम्र कैद में बदलने का ऐलान किया गया था जोकि बाद में बदल दिया गया।

आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पहले राजोआना की बहन कमलजीत को उनके घर मिले थे, जिसके बाद आज एस.जी.पी.सी. का एक वफद भाई बलवंत सिंह राजोआना को मिलने के लिए पटियाला जेल पहुंचा और कुछ समय चली मुलाकात के बाद राजोआना ने अपना फैसला वापिस ले लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News