निलंबित जिला यूथ कांग्रेस प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 09:03 AM (IST)

निहाल सिंह वाला: जिला मोगा के निलंबित यूथ कांग्रेस प्रधान वरुण जोशी को जबरन-बलात्कार के आरोप के तहत गिरफ़्तार किया गया है। माननीय हाईकोर्ट ने उसके द्वारा पेश की ज़मानत अर्ज़ी ख़ारिज कर दी थी।

आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा 
वहीं पार्टी हाईकमान ने जोशी के ख़िलाफ़ जबरन -बलात्कार के आरोप लगने के बाद उसे पद से निलंबित कर दिया था। डी.एस. पी. निहाल सिंह वाला और थाना निहाल सिंह वाला प्रमुख इंस्पेक्टर पलविन्दर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने उसे गिरफ़्तार कर लिया था,जिसे निहाल सिंह वाला की सब डिविज़नल ज्यूडिशल अदालत में पेश किया गया। अदालत की तरफ से उसे पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

क्या है मामला 
यूथ कांग्रेस नेता के ख़िलाफ़ जिले के एक सरकारी विभाग में तैनात विवाहित महिला मुलाजिम ने जबरन-बलात्कार और नैट पर तस्वीरें डालने की धमकी देकर कथित ब्लैकमेल करके लाखों रुपए बटोरने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद ज़िला पुलिस ने एक सिट बना करजांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद पीड़ित सरकारी महिला मुलाज़िम ने कोर्ट का सहारा लिया था और आरोप लगाया था कि ज़िला पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण पर्चा दर्ज करने से टाल-मटोल कर रही है। इस मामले को लेकर विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने मोगा में प्रैस कान्फ़्रेंस भी की थी, जिसके बाद पीड़ित महिला मुलाज़िम की अर्ज़ी पर वरुण जोशी के ख़िलाफ़ अदालत के आदेश पर 2 जून को थाना निहाल सिंह वाला में जबरन -बलात्कार के तहत केस दर्ज किया गया था। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 13 जुलाई को आरोपी यूथ कांग्रेस नेता वरुण जोशी की पेशगी ज़मानत अर्ज़ी रद्द कर दी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News