Ludhiana के एक फ्लैट में नाबालिगा से दरिंदगी, 3 दोस्तों ने बारी-बारी...
punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 03:59 PM (IST)

लुधियाना : जिले से बहुत ही शर्मनाक कांड सामने आया हैं, जहां एक नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के दुगरी स्थित एक फ्लैट में 15 साल की लड़की के साथ 3 दोस्तों ने कथित कौर पर दुष्कर्म किया गया।
इस घिनौनी घटना की शिकायत पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने एक महीने बाद पुलिस को दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान गुरमन, जशन और जस के रूप में हुई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के साथ उक्त घिनौनी घटना 10 अगस्त 2025 को हुई थी। आरोपी उनकी बेटी को झूठे बहाने से एक अन्य आरोपी के फ्लैट में ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उनकी बेटी को रात भर फ्लैट में रखा और उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here