8वीं के छात्रा से Rape के बाद Murder! वारदात के बाद Instagram पर Live हुआ लड़का
punjabkesari.in Wednesday, Jul 12, 2023 - 03:24 PM (IST)

पातड़ा: पातड़ा के एक इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दूध लेने जा रही नाबालिग लड़की को पहले जबरदस्ती उठाकर बंद पड़े स्कूल की दीवार के जरिए अंदर फैंक दिया और फिर रेप करने के बाद बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया।
जानकारी के अनुसार लड़की 8वीं कक्षा की छात्रा था। इतना ही कातिल ने लड़के द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आई.डी.पर बकायदा कबूलनामा भी किया गया। उक्त लड़के ने इंस्टाग्राम पर कहा कि वह लड़की को बहुत प्यार करता था और लड़की द्वारा मना करने पर उसने उसका कत्ल कर दिया और वह अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहा है।
इस संबंधित जब पुलिस को पता चला तो उन्होंने तुरंत लड़की की लाश स्कूल से बरामद कर ली, जिसे समाना के सरकारी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर दिया गया है।